मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर (भाग एक)’ 10 जुलाई, 2026 को जापान में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।
फिल्म का निर्माण बी62 स्टूडियोज ने किया है और इसे जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
यह फिल्म पांच दिसंबर, 2025 को अपनी वैश्विक रिलीज के बाद से दुनिया भर में 1,328 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, साथ ही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
जियो स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘जापान में ‘धुरंधर’ की ऊर्जा का अनुभव करने का समय आ गया है! 10 जुलाई 2026 को पूरे जापान के सिनेमाघरों में धुरंधर रिलीज होने जा रही है।’
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, ‘धुरंधर’ उत्तरी अमेरिका में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी है। साथ ही ब्रिटेन में भी यह शीर्ष प्रदर्शन करने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार है।
भाषा राखी माधव
माधव