आंध्र प्रदेश के पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के अवदाब में बदलने के आसार
आंध्र प्रदेश के पास बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के अवदाब में बदलने के आसार
अमरावती, एक अक्टूबर (भाषा) बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश में गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मंगलवार शाम एक निम्न दबाव (कम दबाव) का क्षेत्र बना और इसके बाद यह मजबूत होकर पूरी तरह से गहरे दबाव (अवदाब) क्षेत्र में परिवर्तित हो गया।
मौसम विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य पर बना मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और आज सुबह साढ़े आठ बजे उसी क्षेत्र में स्थित था। अगले 12 घंटे के दौरान इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर लगातार बढ़ते रहने और उसी क्षेत्र में एक अवदाब के रूप में केंद्रित होने की संभावना है।’’
उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए इसके गहरे दबाव में तब्दील होने तथा तीन अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने के आसार हैं।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने पार्वतीपुरम मन्यम, विजयनगरम और अल्लूरी सीताराम राजू जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की गरज के साथ बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाओं के चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने इन्हीं इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया है।
भाषा यासिर नरेश
नरेश

Facebook


