मुंबई के मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत

मुंबई के मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत

मुंबई के मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत
Modified Date: April 27, 2026 / 09:53 am IST
Published Date: April 27, 2026 9:53 am IST

मुंबई, 27 अप्रैल (भाषा) दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 5.40 बजे एन एस रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल पर हुई, जब पैदल यात्री सड़क पार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके पीछे एक महिला बैठी थी। उन्होंने बताया कि चालक ने सिग्नल की अनदेखी की और पैदल यात्री को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीरों ने तीनों घायलों- मोटरसाइकिल चालक, महिला यात्री और पैदल यात्री – को जीटी अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में