मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ट्रेलर के कार पर पलटने से तीन की मौत, पांच घायल

Ads

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ट्रेलर के कार पर पलटने से तीन की मौत, पांच घायल

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 06:51 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 06:51 PM IST

मुंबई, 18 मार्च (भाषा) मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कंटेनर ट्रेलर के कई वाहनों से टकराने और एक कार पर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खोपोली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अंबदास दामू पेतारे, श्रीकांत अनंत जाधव और प्रमोद शंकर पवार के रूप में हुई है। ये सभी उस इनोवा कार में सवार थे जो इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं, घायलों में नवनाथ भुजबल (32), अक्षय गायकवाड (31), भानुदास गायकवाड (27), स्वप्निल भुजबल (36) और अवधेश यादव (37) शामिल हैं।

अधिकारी के अनुसार, चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण ट्रेलर सड़क पर चार वाहनों से टकरा गया और फिर उसी दिशा में जा रही एक कार पर पलट गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार