नागपुर में औद्योगिक इकाई में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

नागपुर में औद्योगिक इकाई में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

नागपुर में औद्योगिक इकाई में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
Modified Date: December 19, 2025 / 04:29 pm IST
Published Date: December 19, 2025 2:47 pm IST

नागपुर, 19 दिसंबर (भाषा) नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक औद्योगिक इकाई के अंदर पानी की टंकी गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र में स्थित एक सोलर पैनल निर्माण फैक्टरी में हुई।

उन्होंने बताया कि अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की एक फैक्टरी में बनी एक विशाल पानी की टंकी ढह गई, जिससे लोग उसके मलबे के नीचे दब गए।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।