तेदेपा के तीन उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

तेदेपा के तीन उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

तेदेपा के तीन उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
Modified Date: June 8, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: June 8, 2026 2:39 pm IST

अमरावती, आठ जून (भाषा) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के तीन उम्मीदवारों ने सोमवार को राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सना सतीश बाबू, बाश्यम रामकृष्ण और चिंताकयाला विजय ने विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी वनिता रानी के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

हाल ही में जनसेना पार्टी के उम्मीदवार लिंगमनेनी रमेश ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ राजग गठबंधन ने निर्णय लिया है कि आगामी चार राज्यसभा सीटों में से तीन पर तेदेपा चुनाव लड़ेगी, जबकि उसकी सहयोगी जनसेना पार्टी एक सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।

संसद के उच्च सदन में जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें ए. अयोध्या रामी रेड्डी, परिमल नाथवानी, पी. सुभाष चंद्र बोस और सतीश बाबू शामिल हैं। हालांकि, सतीश बाबू ने सोमवार को फिर से नामांकन दाखिल किया है।

वर्तमान में राज्यसभा में वाईएसआर कांग्रेस के सात सदस्य हैं, जबकि तेदेपा के दो सदस्य हैं। 18 जून को होने वाले चुनाव के बाद यह समीकरण बदलने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश विधानसभा में तेदेपा के 135 विधायक, जनसेना के 21 और भाजपा के आठ विधायक हैं, जबकि वाईएसआरसीपी के केवल 11 विधायक हैं।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में