ठाणे में फर्नीचर के तीन-चार गोदाम जलकर खाक

ठाणे में फर्नीचर के तीन-चार गोदाम जलकर खाक

ठाणे में फर्नीचर के तीन-चार गोदाम जलकर खाक
Modified Date: March 19, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: March 19, 2026 2:56 pm IST

ठाणे, 19 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को फर्नीचर के गोदामों में आग लग गई जिससे तीन. चार गोदाम जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी नितिन चव्हाण ने बताया कि काशेली क्षेत्र के चामुंडा कॉम्प्लेक्स में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आग लग गयी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि भिवंडी, ठाणे और कल्याण से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं एवं आग पर काबू पाने का अभियान जारी है।

चव्हाण ने कहा, ‘‘ परिसर में रखे अत्यधिक ज्वलनशील फर्नीचर के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है।’’

अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि तीन-चार फर्नीचर गोदाम जलकर नष्ट हो गये हैं तथा आग लगने की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में