आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 21 लाख से अधिक हुई

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 21 लाख से अधिक हुई

  •  
  • Publish Date - January 15, 2022 / 07:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

अमरावती, 15 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या शनिवार को 21 लाख से अधिक हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

राज्य में 20 अगस्त, 2021 को संक्रमण के मामलों की संख्या 20 लाख हो गई थी, लिहाजा अगले एक लाख मामले 148 दिन में सामने आए हैं।

शनिवार को सुबह नौ बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 4,955 मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या अब 21,01,710 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिनभर में 397 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 20,64,331 हो गई है। एक रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,509 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 22,870 है।

भाषा जोहेब उमा

उमा