नवी मुंबई में ऑटोरिक्शा, दोपहिया वाहनों की चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

Ads

नवी मुंबई में ऑटोरिक्शा, दोपहिया वाहनों की चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 24, 2025 / 12:17 PM IST,
    Updated On - January 24, 2025 / 12:17 PM IST

ठाणे, 24 जनवरी (भाषा) नवी मुंबई पुलिस ने ऑटोरिक्शा और दोपहिया वाहनों की चोरी के 17 मामलों के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जोन-एक वाशी के पुलिस उपायुक्त पंकज दहाणे ने बताया कि पुलिस ने सीबीडी बेलापुर के दोनों निवासी आरोपियों अशरफ आलम शेख (21) और रमजान अब्दुलमतीन शेख (22) के पास से चोरी के, 20.45 लाख रुपये मूल्य के 12 वाहन बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सीबीडी, खारघर, कलंबोली, एनआरआई (उल्वे), पनवेल टाउन, वाशी, नेहरू नगर, बांद्रा, पंथ नगर और खार पुलिस थानों की सीमाओं के अंदर चोरी में शामिल थे।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी के 55 फुटेज की जांच की।

भाषा

मनीषा

मनीषा