महाराष्ट्र के डोंबिवली में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में दो लोग गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र के डोंबिवली में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 21, 2023 / 09:32 PM IST,
    Updated On - September 21, 2023 / 09:32 PM IST

ठाणे, 21 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विष्णु नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि युवती और उसके लिव-इन पार्टनर 17 सितंबर को एक मित्र से कुछ सामान लेने गए थे, जहां दोनों आरोपी मौजूद थे।

अधिकारी ने कहा,”दोनों आरोपियों ने युवती के लिव-इन पार्टनर को शराब लाने भेज दिया और इसके बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।”

पुलिस निरीक्षक आर. एन. खिलारे ने बताया कि दोनों आरोपियों को डोंबिवली और छात्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है।

भाषा अभिषेक सुभाष

सुभाष