नागपुर, 17 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक नाबालिग लड़की को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे लगे अवरोधक से टकराने से दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दानापानी होटल के समीप सोमवार रात करीब 10 बजे हुई दुर्घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी।
मृतकों की पहचान युग विशाल चंकापुरे और रुद्र शशिकांत सोमकुवार के रूप में हुई है। दोनों 19 वर्ष के थे और शहर के रामदासपेठ के निवासी थे।
अधिकारी ने बताया, ‘‘युग एक नयी खरीदी हुई मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि रुद्र पीछे बैठा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। जब 16 वर्षीय गुंजन कोकार्डे सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सुरक्षा अवरोधक से टकराने से पहले उसे टक्कर मार दी।’’
भाषा गोला रंजन
रंजन