पालघर में रिश्वत लेते हुए दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पालघर में रिश्वत लेते हुए दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पालघर में रिश्वत लेते हुए दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: November 29, 2022 1:10 pm IST

पालघर (महाराष्ट्र), 29 नवंबर (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक व्यक्ति से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (एसीबी-पालघर) नवनाथ जगताप ने कहा कि पालघर रेलवे पुलिस थाने में तैनात आरोपी 32 वर्षीय पुलिस नाइक और 37 वर्षीय कांस्टेबल ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के परिवहन की मंजूरी देने के लिए एक व्यक्ति से कथित तौर पर रिश्वत मांगी।

उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करायी जिसने दोनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए दहाणू रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में