लातूर में अनियमितताओं के चलते दिव्यांगों के लिए संचालित हो रहे दो विद्यालय बंद

लातूर में अनियमितताओं के चलते दिव्यांगों के लिए संचालित हो रहे दो विद्यालय बंद

लातूर में अनियमितताओं के चलते दिव्यांगों के लिए संचालित हो रहे दो विद्यालय बंद
Modified Date: February 28, 2026 / 04:34 pm IST
Published Date: February 28, 2026 4:34 pm IST

लातूर, 28 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए सरकारी सहायता प्राप्त दो विद्यालयों को अनियमितताओं के कारण बंद करने का आदेश दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग कल्याण विभाग सचिव तुकाराम मुंढे ने हाल में एक जांच के बाद एक आदेश जारी कर मूक एवं बधिर बच्चों के लिए चल रहे दो विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि उदगीर स्थित राजर्षि शाहू निवासी मूकबधिर विद्यालय में दिव्यांग कल्याण आयुक्त द्वारा निरीक्षण किए जाने पर कई अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें छात्रों की अपर्याप्त संख्या, सरकारी पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण न होना और इन संस्थानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का चालू न होना शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि संत गाडगेबाबा निवासी कर्णबधिर विद्यालय ने भी अपने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया था, जिसकी अवधि 2019 में ही समाप्त हो गई थी।

उन्होंने कहा कि मुंढे ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यालयों को बंद करने के आदेशों को लागू नहीं किया गया तो संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा प्रचेता माधव

माधव


लेखक के बारे में