स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने को लेकर एमवीए में मतभेद के बीच उद्धव ने की शरद पवार से मुलाकात
स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने को लेकर एमवीए में मतभेद के बीच उद्धव ने की शरद पवार से मुलाकात
मुंबई, 20 जनवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव गठबंधन के तहत लड़ने को लेकर विपक्षी महाविकास आघाडी (एमवीए) में मतभेदों के बीच मुंबई में राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि ठाकरे पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘सिल्वर ओक’ पहुंचे और एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की।
विपक्षी गठबंधन एमवीए के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पवार ने एमवीए में मतभेदों को खत्म करने के लिए हस्तक्षेप किया है।
उन्होंने हाल ही में कहा कि वह आगामी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने पर चर्चा करने के लिए गठबंधन के तीन घटक दलों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस की बैठक बुलाएंगे।
शिवसेना (उबाठा) ने घोषणा की है कि वह स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी।
पवार ने हाल ही में कहा था कि राष्ट्रीय स्तर पर बने ‘इंडिया’ गठबंधन और महाराष्ट्र के लिए गठित महा विकास आघाडी (एमवीए) के तहत क्रमश: राष्ट्रीय और राज्य स्तर के चुनाव लड़े जाने थे, स्थानीय स्तर के नहीं।
उन्होंने कहा था, “हमने कभी भी स्थानीय निकाय स्तर पर एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर न तो चर्चा की और न ही सुझाव दिया।”
राजनीतिक सहयोगी पारंपरिक रूप से स्थानीय निकाय के चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ते हैं, लेकिन शिवसेना (उबाठा) के फैसले ने एमवीए की व्यवहार्यता के बारे में अटकलें को जन्म दे दिया है। एमवीए में शिवसेना (उबाठा), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं।
भाषा
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप
लेखक के बारे में
Web Title: स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने को लेकर एमवीए में मतभेद के बीच उद्धव ने की शरद पवार से मुलाकात
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
01 Oct 2026 | 8:04 pmसामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश
01 Oct 2026 | 8:04 pmदीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
01 Oct 2026 | 7:45 pmरायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद
01 Oct 2026 | 7:35 pmखबर महाराष्ट्र छात्र डूबे
01 Oct 2026 | 7:08 pmठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
01 Oct 2026 | 6:38 pmनगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला
01 Oct 2026 | 6:29 pmकैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की
01 Oct 2026 | 6:00 pm