सांसद बनने के बाद घाटा हुआ, डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस नहीं कर पा रहा : कांग्रेस नेता
सांसद बनने के बाद घाटा हुआ, डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस नहीं कर पा रहा : कांग्रेस नेता
लातूर, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर से कांग्रेस सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने यह कहकर हलचल मचा दी है कि लोकसभा सदस्य बनने के बाद उन्हें आर्थिक पक्ष पर नुकसान हुआ है। उन्होंने आय में इस कथित कमी के लिए डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस के वास्ते पर्याप्त समय न मिल पाने को जिम्मेदार ठहराया है।
कालगे ने कहा, “वित्त वर्ष 2023-24 में मैंने लगभग 36 लाख रुपये आयकर के तौर पर चुकाए। 2024-25 में मैं लगभग 8.75 लाख रुपये का आयकर भुगतान किया, क्योंकि मेरी आय काफी कम हो गई थी। मैं मरीजों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहा हूं और न ही पूरे समर्पण के साथ अपना अस्पताल चला पा रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “अगर कोई मेरी आर्थिक स्थिति के बारे में पूछे, तो मैं कहूंगा कि सांसद बनने के बाद मुझे नुकसान ही हुआ है।”
कालगे ने पड़ोसी नांदेड़ जिले में विकास कार्यों के लिए राशि के आवंटन पर भी असंतोष जाहिर किया।
उन्होंने कहा, “नांदेड़ के प्रभारी मंत्री के साथ मेरा अनुभव बिल्कुल अलग रहा है। पिछले साल विकास कार्यों के लिए एक भी रुपया मंजूर नहीं किया गया। भाजपा के प्रभारी मंत्री की ऐसी राजनीति निंदनीय है।”
भाषा पारुल प्रशांत
प्रशांत

Facebook


