उरुण-इस्लामपुर परिषद अयोग्यता मामला : जयंत पाटिल ने शिंदे से मुलाकात की

उरुण-इस्लामपुर परिषद अयोग्यता मामला : जयंत पाटिल ने शिंदे से मुलाकात की

उरुण-इस्लामपुर परिषद अयोग्यता मामला : जयंत पाटिल ने शिंदे से मुलाकात की
Modified Date: July 17, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: July 17, 2026 7:05 pm IST

मुंबई, 17 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जयंत पाटिल ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उरुन-इस्लामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष आनंदराव मलगुंडे और पार्षद सुनील मलगुंडे को कथित अतिक्रमण के मामले में अयोग्य ठहराए जाने के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

पाटिल ने एक बयान में कहा कि मलगुंडे 7,200 मतों के अंतर से नगर परिषद अध्यक्ष चुने गए थे और उन्होंने शहर में कई विकास कार्य शुरू किए थे। उन्होंने कहा कि मलगुंडे और उनके भाई सुनील मलगुंडे को अतिक्रमण के एक पुराने मामले का हवाला देकर उनके पदों से हटा दिया गया।

राकांपा (शप) के वरिष्ठ नेता ने मलगुंडे बंधुओं के साथ यहां शिंदे के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। शिंदे के पास शहरी विकास विभाग का भी कार्यभार है।

पाटिल ने शिंदे से मलगुंडे बंधुओं को अयोग्य ठहराने के फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया और कहा कि इस कार्रवाई से उरुन-इस्लामपुर के लोगों को उनके चुने हुए प्रतिनिधियों की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

पाटिल की शिंदे के साथ यह मुलाकात राज्य के सियासी समीकरण में बदलाव की अटकलों के बीच हुई। इस हफ्ते की शुरुआत में राकांपा(शप) नेता की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात ने ऐसी चर्चाओं को हवा दी थी।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में