फटी रह गई कस्टम विभाग के अधिकारियों की आंखे… जब जिम्बाब्बे से आई महिला के ट्राली बैग में मिला 60 करोड़ का ड्रग्स, गिरफ्तार
फटी रह गई कस्टम विभाग के अधिकारियों की आंखे... Woman arrested with drugs worth 60 crores on mumbai airport
मुंबई drugs worth 60 crore मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जिम्बाब्वे की एक महिला को कथित रूप से करीब 60 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और मेथामेफ्टामाइन नामक मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया है। यह जानकारी सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई के एक अधिकारी ने रविवार को दी।
Read more : प्रदेश का रणजी खिलाड़ी शशांक सिंह IPL 2022 में दिखाएगा हुनर, सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा 20 लाख रुपए में
drugs worth 60 crore उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय महिला को शनिवार को यहां आने पर गिरफ्तार किया गया, वह मेडिकल वीजा पर रवांडा एयर की उड़ान से हरारे से दक्षिण अफ्रीकी देश किगाली के रास्ते मुंबई आई थी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला के बैग की तलाशी के दौरान उसमें से 7.006 किलोग्राम पीला सा पाउडर मिला जिसकी जांच के दौरान हेरोइन होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही करीब 1.480 किलोग्राम सफेद क्रिस्टल स्वरूप में मेथामेफ्टामाइन के दाने मिले। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये आंकी गई है जिसे दो बैग और दो फाइल फोल्डर में छिपा कर लाया जा रहा था।’’

Facebook


