मुंबई में कोस्टल रोड पर बीएमडब्ल्यू कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत, अन्य घायल

मुंबई में कोस्टल रोड पर बीएमडब्ल्यू कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत, अन्य घायल

मुंबई में कोस्टल रोड पर बीएमडब्ल्यू कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत, अन्य घायल
Modified Date: September 20, 2026 / 10:54 am IST
Published Date: September 20, 2026 10:54 am IST

मुंबई, 20 सितंबर (भाषा) मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 5.20 बजे हुई जब कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी।

कोस्टल रोड नियंत्रण कक्ष के अनुसार लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार चारों लोगों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान शनाय गज्जल (21) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है। इस घटना में मारे गए अन्य युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार चौथे युवक को गंभीर चोट आई है। युवक अभी अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती है। घायल युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष है और उसकी भी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई कोस्टल रोड 10.58 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड फ्रीवे है जो दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ता है।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में