ठाणे में एमएसआरटीसी की बस-कंटेनर की टक्कर में महिला यात्री, कंडक्टर घायल

ठाणे में एमएसआरटीसी की बस-कंटेनर की टक्कर में महिला यात्री, कंडक्टर घायल

ठाणे में एमएसआरटीसी की बस-कंटेनर की टक्कर में महिला यात्री, कंडक्टर घायल
Modified Date: July 8, 2023 / 11:55 am IST
Published Date: July 8, 2023 11:55 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार सुबह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरअीसी) की एक बस ने कंटेनर को टक्कर मार दी,जिसमें एक महिला यात्री और बस का कंडक्टर घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस ठाणे से मुंबई में बोरीवली जा रही थी, तभी मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक मॉल के सामने यह दुर्घटना हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एमएसआरटीसी की बस ने सुबह करीब छह बजे कंटेनर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 41 वर्षीय एक महिला यात्री और कंडक्टर (38) घायल हो गए, जिन्हें कालवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार हो रहा है।’’

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि दुर्घटना के वक्त बस में चार महिलाओं समेत नौ यात्री सवार थे।

सोशल मीडिया में सार्वजनिक हुए दुर्घटना के एक वीडियो में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।

एमएसआरटीसी के ठाणे संभागीय नियंत्रक विलास राठौड़ ने कहा कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।

कपूरबावडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में