Mandsaur Farmer Murder Case : एक वारदात, तीन चेहरे और 24 घंटे बाद खुला ऐसा राज जिसने सबको चौंकाया, सिर्फ इस वजह से किसान को उतारा मौत के घाट
मंदसौर के साखतली गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद के चलते किसान शंकरलाल पाटीदार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mandsaur Farmer Murder Case
- पुश्तैनी जमीन विवाद में किसान की हत्या।
- कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट।
- 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।
मंदसौर : Mandsaur Farmer Murder Case मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के साखतली गांव में हुए किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। किसान शंकरलाल पाटीदार की हत्या पुश्तैनी जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने मिलकर की थी। किसान की हत्या आरोपियों ने धारदार हथियार से वार करके की थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
MP Crime News ज़मीनी विवाद के चलते हुई हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला तामऊ थाना क्षेत्र के साखतली गांव का है। यहां रहने वाले किसान शंकरलाल पाटीदार का आरोपी परिवार के साथ लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन का विवाद काफी समय से सिविल कोर्ट में भी लंबित था, लेकिन आपसी रंजिश इतनी बढ़ गई कि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी परिवार ने पूरी साजिश के साथ वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को शाम करीब 8:30 बजे किसान शंकरलाल पाटीदार साइकिल से अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी पहले से प्लानिंग कर लगाए बैठे आरोपियों ने अपनी योजना के अनुसार उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन पर किए गए वार के बाद किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Land Dispute Crime News 24 घंटे के अंदर हुआ खुलासा
इस पूरी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर जमीन विवाद कब तक लोगों की जान लेता रहेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gwalior Road Accident Last Video : मौत से चंद घंटे पहले की रील आई सामने! नाती के बर्थडे पर जमकर नाची थी नानी, फिर रास्ते में हुआ खौफनाक अंत, देखें वीडियो
- IPL 2026 RCB vs SRH: कुछ देर में होगा IPL 2026 का आगाज, काली पट्टी बांधकर उतरेंगे RCB के खिलाड़ी, सामने आई ये बड़ी वजह
- MP Gehu Kharidi 2026: किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन से प्रदेश में शुरू होगी MSP पर गेहूं की खरीदी, सीएम डॉ मोहन यादव ने की घोषणा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुश्तैनी जमीन विवाद के चलते हत्या की गई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Farmer Murder Case Solved Within 24 Hours, Two Arrested Over Land Dispute in Mandsaur
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm