Mandsaur Farmer Murder Case : एक वारदात, तीन चेहरे और 24 घंटे बाद खुला ऐसा राज जिसने सबको चौंकाया, सिर्फ इस वजह से किसान को उतारा मौत के घाट

मंदसौर के साखतली गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद के चलते किसान शंकरलाल पाटीदार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mandsaur Farmer Murder Case : एक वारदात, तीन चेहरे और 24 घंटे बाद खुला ऐसा राज जिसने सबको चौंकाया, सिर्फ इस वजह से किसान को उतारा मौत के घाट

Mandsaur Farmer Murder Case / Image Source : IBC24

Modified Date: March 28, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: March 28, 2026 7:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुश्तैनी जमीन विवाद में किसान की हत्या।
  • कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट।
  • 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।

मंदसौर : Mandsaur Farmer Murder Case  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के साखतली गांव में हुए किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। किसान शंकरलाल पाटीदार की हत्या पुश्तैनी जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने मिलकर की थी। किसान की हत्या आरोपियों ने धारदार हथियार से वार करके की थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

MP Crime News ज़मीनी विवाद के चलते हुई हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला तामऊ थाना क्षेत्र के साखतली गांव का है। यहां रहने वाले किसान शंकरलाल पाटीदार का आरोपी परिवार के साथ लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन का विवाद काफी समय से सिविल कोर्ट में भी लंबित था, लेकिन आपसी रंजिश इतनी बढ़ गई कि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी परिवार ने पूरी साजिश के साथ वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को शाम करीब 8:30 बजे किसान शंकरलाल पाटीदार साइकिल से अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी पहले से प्लानिंग कर लगाए बैठे आरोपियों ने अपनी योजना के अनुसार उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन पर किए गए वार के बाद किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Land Dispute Crime News 24 घंटे के अंदर हुआ खुलासा

इस पूरी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर जमीन विवाद कब तक लोगों की जान लेता रहेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.