Dr. Rajan Rizvi Viral Message: बैंक की महिला कर्मी पर डोरे डाल रहा था सपा नेता..लिखा, ‘सरकार आई तो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’.. थाने में FIR दर्ज..
मथुरा में सपा नेता डॉ. राजन रिजवी के कथित व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि उन्होंने बैंक की एक महिला कर्मचारी को …

Dr. Rajan Rizvi SP Leader Viral Message
- सपा नेता का कथित व्हाट्सऐप मैसेज वायरल
- महिला बैंक कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की
- डॉ. राजन रिजवी के खिलाफ FIR दर्ज
Dr. Rajan Rizvi SP Leader Viral Message: मथुरा: धर्मनगरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दिलफेंक समाजवादी पार्टी के नेता ने बैंक की महिला कर्मचारी पर डोरे डालने की कोशिश की है, उसे पर्सनली व्हाट्सअप पर मैसेज किया है। हालाँकि उसे यह दांव उल्टा पड़ गया और अब मथुरा पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सपा नेता का नाम डॉ राजन रिजवी है। नेता जी का महिला कर्मचारी को भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर सियासत भी देखने को मिल रही है। हालाँकि IBC24 इस चैट के वास्तविकता की पुष्टि नहीं करती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
क्या लिखा है मैसेज में?
सपा नेता ने अपने कथित सन्देश में लिखा है, "मैडम नमस्ते, मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आपसे माफी मांगता हूँ। वैसे मैंने आपसे ऐसा कुछ नहीं कहा जो मर्यादा के खिलाफ हो। मैं आपकी इज्जत करता हूँ। आप तो एक्स्ट्रा औरा वाली मैडम हैं"
Dr. Rajan Rizvi SP Leader Viral Message: आरोपी डॉ रिजवी ने आगे लिखा है, "आप खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी हैं। आप अपने काम में माहिर हैं, आप कम्प्लीट वूमेन हैं। मुझे आपकी परसनैलिटी पर ये जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में, राजनीति में आगे जाता हूँ, और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको सीएम कोटे से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश जरूर करूंगा। उम्मीद करता हूँ आप मेरे लिए दिल में पॉजिटिव वेव रखेंगी। मुझे ब्लेसिंग दोगी"
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
"मुझे आपकी पर्सनालिटी पर ये जॉब अच्छी नहीं लगती। अगर भविष्य में राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको CM कोटे से IAS बनवाने की कोशिश करुंगा"
बैंक की महिला कर्मचारी को यह मैसेज करने वाला सपा नेता राजन रिजवी है। पुलिस ने FIR कर ली है।
📍मथुरा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/YfBHGXOG3Q
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय
बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया
एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: बैंक कर्मचारी को भेजे कथित निजी व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल होने पर मामला दर्ज हुआ।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Dr. Rajan Rizvi Viral Message: FIR Filed Against SP Leader Over Alleged WhatsApp Message
MATHURA
और भी पढ़ें ›कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pm