BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

‘जिस देश में बलात्कारी की पूजा हो रही वहां बेटियां सुरक्षित कैसे रहेंगी’, रावण की पूजा को लेकर सोशल मीडिया में बवाल

mathura me ravan ki puja: सोशल मीडिया में रावण की पूजा को लेकर बवाल मचा हुआ है। एक यूजर ने इस पूजा को लेकर एक पोस्ट किया जिस पर लिखा …

mathura me ravan ki puja

mathura me ravan ki puja

Dr.Anil Shukla
Published: 13 Oct 2024 | 3:01 pmModified: 13 Oct 2024 | 3:01 pm

मथुरा: mathura me ravan ki puja; पूरे देश में वैसे तो दशहरा पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लेकिन कान्हा की नगरी मथुरा में रावण के ऐसे भक्त हैं जो इस दिन उनकी पूजा करते हैं। दरअसल, यहां पर सारस्वत ब्राह्मण समाज के भक्त दशहरा पर लंकेश की पूजा अर्चना करने के साथ ही रावण के पुतले का दहन करने का विरोध करते हैं। यमुना किनारे बने शिव मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ रावण की भी पूजा की जाती है।

मथुरा में रावण भक्त मंडल के सदस्य न केवल रावण की पूजा करते हैं। बल्कि उसके पुतला दहन का विरोध भी करते हैं, हर बार की तरह इस बार भी मथुरा में यमुना किनारे सारस्वत ब्राह्मण समाज के लोगों ने रावण की पूजा अर्चना की। सारस्वत समाज का मानना है कि रावण के पास बहुत ही अद्भुत शक्तियां थीं। हमारे समाज में महाराज रावण के खिलाफ भ्रांतियां पैदा हो गई हैं।

read more: Maharashtra Election 2024 date: कल हो सकता है महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान, रायपुर दक्षिण सीट के लिए उपचुनाव की भी हो सकती है घोषणा

रावण भक्त ओमवीर सारस्वत एडवोकेट के अनुसार, रावण भगवान महादेव के परम भक्त थे और वह त्रिकालदर्शी भी थे। इसीलिए वह उनका पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की पूजा करने वाले दशानन के स्वरूप को हम नमन करते हैं। प्रकांड विद्वान होने के नाते हम सबका धर्म है कि हम इस तरह से पुतला दहन न करें। हम इसका विरोध करते हैं। जिस तरह से एक विद्वान को हर वर्ष जलाया जाता है, यह समाज के लिए घातक है। अगर जलाना है कुछ तो अपने अंदर छुपे राक्षस का वध करो और बुराइयों का त्याग करो।

पुराणों के अनुसार रावण के छह भाई और दो बहन थीं। इनमें रावण की बहन कुम्भनी मथुरा के राजा मधु राक्षस की पत्नी और लवणासुर की मां थी। इसके साथ ही रावण ब्राह्मणों के सारस्वत गोत्र से थे। यही वजह है कि यहां सारस्वत ब्राह्मण समाज के लोग रावण की पूजा हर बार करते हैं।

read more: Baba Siddique Shot Dead: बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के हत्या की जिम्मेदारी, सलमान खान को लेकर भी कही ये बात

सोशल मीडिया में मचा बवाल

वहीं अब सोशल मीडिया में रावण की पूजा को लेकर बवाल मचा हुआ है। एक यूजर ने इस पूजा को लेकर एक पोस्ट किया जिस पर लिखा कि ''जिस देश मे एक बलात्कारी की पूजा हो रही हो उस देश मे बेटियां सुरक्षित कैसे रहेगी...? मथुरा उत्तरप्रदेश सारस्वत ब्राह्मण समाज द्वारा ये पूजा की गयी है आज...थोड़े दिनो बाद मंदिर का निर्माण भी करवा दिया जायेगा अगर ऐसे ही चलता रहा तो...'

इसे लेकर तमाम यूजर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उसके पक्ष में तर्क रख रहा है तो कोई विरोध में बाते कर रहा है।

read more:  Maharashtra Election 2024 date: कल हो सकता है महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान, रायपुर दक्षिण सीट के लिए उपचुनाव की भी हो सकती है घोषणा

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: mathura me ravan ki puja per macha bawal

शहर की खबरें
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm
भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

भदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा

01 Oct 2026 | 7:43 pm