Mathura Gold and Cash Theft Case Solved: नौकर ने ही उड़ाया था 14 करोड़ का सोना और 15 लाख नकदी.. पूरे परिवार समेत गिरफ्तार, सात घंटे तक समेटता रहा माल
पुलिस ने दबिश देकर पप्पू को हिरासत में लिया। मंगलवार शाम 3 बजे एडीजी एसके भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वारदात सुलझाने में …

Mathura Gold and Cash Theft Case Solved
- 14 करोड़ का सोना चोरी, आरोपी गिरफ्तार
- पूर्व कर्मचारी ने वारदात को दिया अंजाम
- 8 किलो सोना और 11 लाख बरामद
Mathura Gold and Cash Theft Case Solved: मथुरा: उत्तर प्रदेश के धर्मनगरी मथुरा के एक ज्वेलरी शोरूम से 10.50 किलो सोना और 15 लाख रुपये नकद चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को वारदात के करीब सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। चोरी हुए सोने की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान विष्णु उर्फ पप्पू सोनी के तौर पर हुई है। वह शोरूम मालिक का पूर्व कर्मचारी है और करीब छह महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 किलो सोना और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
CCTV का DVR भी साथ ले गया था आरोपी
दरअसल बालदेवगंज निवासी अमित कुमार सर्राफ की सराफा बाजार में जुगल किशोर अमित कुमार एंड संस नाम से ज्वेलरी शोरूम है। रविवार रात 13 सितंबर को चोर शोरूम में घुसा और सोना-नकदी लेकर फरार हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने जांच के लिए 10 टीमें लगाईं। पुलिस ने शोरूम और उसके आसपास लगे 125 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले लिया था, ताकि चोरी की रिकॉर्डिंग किसी के हाथ न लगे। पुलिस ने शोरूम से निकलने के बाद आरोपी की गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरों के जरिए ट्रैक किया।
पड़ोसी दुकान की छत से शोरूम में घुसा
Mathura Gold and Cash Theft Case Solved: पुलिस के मुताबिक, पप्पू रविवार रात करीब 9 बजे पड़ोसी दुकान की छत पर पहुंचा। वहां से वह अमित कुमार के शोरूम की छत पर गया और कटर से लोहे की जाली काट दी। रात 9:57 बजे वह शोरूम के अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद उसने शोरूम के स्ट्रॉन्ग रूम का दरवाजा काटा और वहां रखी चाबी से सेफ खोला। उसने सोना और नकदी बैग में रखी और सुबह करीब 5:15 बजे शोरूम से बाहर निकल गया। आरोपी करीब सात घंटे तक शोरूम के अंदर रहा। इस दौरान उसने वहां पानी भी पिया। उसने चांदी के जेवर, पीतल के बर्तन और गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया।
काले कपड़े से चेहरा ढका था
शोरूम के सामने वाली इमारत में लगे सीसीटी कैमरे की फुटेज में आरोपी बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। उसके हाथ में शोरूम के नाम वाला पीले रंग का बैग और कंधे पर एक बैकपैक था। उसने चेहरे से कमर तक काले कपड़े से खुद को ढक रखा था। आगे की सीसीटी फुटेज में वह गली की तरफ जाता दिखाई दिया। इस दौरान उसके चेहरे से कपड़ा थोड़ा खिसक गया। पुलिस ने जब फुटेज ज्वेलर अमित कुमार को दिखाई तो उन्होंने आरोपी की कद-काठी देखकर शक जताया कि वह पप्पू हो सकता है, जो पहले उनके यहां काम करता था और कोसी कलां में रहता था।
मां, बहन और भाई भी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, शोरूम से निकलने के बाद आरोपी बालदेवगंज चौराहे से एक ई-रिक्शा में बैठा। वह कबाड़ बाजार से होकर आगे गया और पुलिस चौकी से पहले उतर गया। इसके बाद गलियों के रास्ते रेलवे स्टेशन की ओर चला गया।
Mathura Gold and Cash Theft Case Solved: पुलिस ने दबिश देकर पप्पू को हिरासत में लिया। मंगलवार शाम 3 बजे एडीजी एसके भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वारदात सुलझाने में 10 पुलिस टीमों के साथ एसटीएफ ने भी सहयोग किया। पुलिस ने विष्णु उर्फ पप्पू सोनी निवासी मोहल्ला रामनगर के साथ उसके भाई मोहन सोनी, मां और बहन को भी गिरफ्तार किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
थाना कोसीकलां क्षेत्र में जुगल किशोर ज्वैलर्स में हुई लगभग 12 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ता को चोरी के माल लगभग 07 किलो 120 ग्राम सोना एवं 11 लाख रुपये नकद सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा दी गई बाईट ।… pic.twitter.com/marRPJnnTI
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) September 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
यूपीआई व्यापारी भुगतान पर शुल्क को लेकर बैंकों की समिति जल्द लेगी निर्णय
बांग्लादेश, पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संसदीय कूटनीति पर जोर दिया
एमडीएल दिघी में पोत निर्माण क्लस्टर के लिए 27,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
खेलमंत्री ने भारत में एफवन की वापसी की चुनौतियों की समीक्षा के लिये कार्यबल का गठन किया
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mathura Jewelry Showroom Gold Theft: Former Employee Arrested Within Seven Hours
MATHURA
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm