BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Meerut kidnapping-Murder: बेटी का अपहरण और मां की हत्या पर बवाल, सपा सांसद को पुलिस ने पीड़ित परिवार से मिलने से रोका, धक्का मुक्की का वीडियो आया सामने

daughter kidnapping and mother murder in Meerut : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गांव जाने निकले, लेकिन पुलिस ने …

daughter kidnapping and mother murder in Meerut , image source: X post

daughter kidnapping and mother murder in Meerut , image source: X post

Dr.Anil Shukla
Published: 10 Jan 2026 | 8:25 pmModified: 10 Jan 2026 | 8:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा भी इस हत्याकांड और बेटी के अपहरण में भागीदार : अखिलेश यादव
  2. हथियार के बल पर बेटी का अपहरण और मां की हत्या
  3. मौके पर खड़ी एंबुलेंस में तोड़फोड़, गांव में भारी आक्रोश

Meerut News: यूपी में मेरठ के सरधना थाना इलाके में हुए दिल दहला देने वाले अपहरण और हत्या के मामले ने पूरे इलाके में उथलपुथल मचा दी है। (Meerut kidnapping-Murder) इस मामले को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गांव जाने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें मेरठ के काशी टोल प्लाजा पर ही रोक लिया। (Meerut daughter kidnapping and mother murder News) उनके साथ सपा नेता अतुल प्रधान भी मौजूद थे। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज दोनों नेताओं ने टोल प्लाजा पर ही धरना शुरू कर दिया।

भाजपा भी इस हत्याकांड और बेटी के अपहरण में भागीदार : अखिलेश यादव

इस पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ''मेरठ में ‘हत्या-अपहरण’ के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा के वरिष्ठ सांसद को रोका जाना बेहद निंदनीय है। उप्र का भाजपा शासन-प्रशासन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। भाजपा अपराधी को बचा रही है। बुलडोज़र की कार्रवाई मूक दर्शक बन कर खड़ी है। एक माँ और घर की बहन-बेटी का महत्व और मान क्या होता है ये एक परिवारवाला ही समझ सकता है कोई सियासतदार नहीं।

भाजपा भी इस हत्याकांड और बेटी के अपहरण में पूरी तरह भागीदार है। ऐसे भ्रष्ट व पक्षपाती शासन से अच्छा तो शासन का न होना है। (Meerut daughter kidnapping and mother murder News)भाजपा के समर्थक तक इससे शर्मिंदा हैं, कल को इस आग की आँच उनके घरों तक भी पहुँचेगी। अपराधी किसी की नेमप्लेट देखकर नहीं घुसते हैं। घोर निंदनीय!

हथियार के बल पर बेटी का अपहरण और मां की हत्या

दरअसल, यह मामला सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव का है। गांव में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे एक महिला अपनी बेटी के साथ खेत की तरफ जा रही थी। (Meerut daughter kidnapping and mother murder News)आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला पारस अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और हथियार के बल पर लड़की का अपहरण कर लिया। जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके पर खड़ी एंबुलेंस में तोड़फोड़

इस जघन्य वारदात के बाद गांव में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और पहले भी गांव में दहशत फैलाते रहे हैं। (Meerut daughter kidnapping and mother murder News)घटना के बाद से पीड़िता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गुस्साए लोगों ने मौके पर खड़ी एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी थी। इसी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया था। कई घंटे बाद काफी समझाने बुझाने पर लोग माने। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब मामला सुलझा और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Uproar over daughter's kidnapping and mother's murder; police prevent SP MP from meeting victim's family; video of scuffle surfaces

शहर की खबरें
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am