Meerut Saurabh Murder Case PM Report: दिल चीरा, धड़ से अलग किया सिर और फिर… सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाला खुलासा
Meerut Saurabh Murder Case PM Report: दिल चीरा, धड़ से अलग किया सिर और फिर… सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाला खुलासा |

Meerut Saurabh Murder Case PM Report | Source : File Photo
- मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने कथित तौर पर उनके शव के कई टुकड़े किये थे।
- ‘एक धारदार लंबे चाकू से दिल पर बहुत जोर से वार किया गया था।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सदमा और रक्तस्राव बताया गया है।
मेरठ। Meerut Saurabh Murder Case PM Report: मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनकी किस अत्यंत क्रूरता से हत्या की गई थी तथा उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने कथित तौर पर उनके शव के कई टुकड़े किये थे। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि सौरभ राजपूत के दिल पर तीन बार बहुत जोर से वार किया गया था, जो लगातार और हिंसक हमले का संकेत है। उन्होंने कहा, ‘‘एक धारदार लंबे चाकू से दिल पर बहुत जोर से वार किया गया था, क्योंकि चाकू के वार दिल के बहुत अंदर तक गए थे।’’
सौरभ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Meerut Saurabh Murder Case PM Report: पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया कि सौरभ राजपूत के दिल पर तीन वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि मुस्कान ने सौरभ के दिल में बेरहमी से चाकू घोंपा। उन्होंने बताया कि सौरभ राजपूत का दिल चीरने के बाद उसके गर्दन और दोनों हथेलियों को काटा गया। उन्होंने बताया कि शव को ड्रम में घुसाने के लिए उसके चार टुकड़े किए गए थे।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सदमा और रक्तस्राव बताया गया है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम के एक सदस्य ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था।
परिजनों को सौंपा शव
उन्होंने बताया कि इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था और हवा न जा पाने के कारण शव सड़ी हालत में नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया और फिर जमे हुए सीमेंट को काटकर उसमें से शव निकाला गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने बताया कि सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्कान का व्यवहार खराब था। पुलिस के अनुसार सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्कान घर के कामों में लापरवाही बरतती थी और कथित तौर पर नशीली दवाओं का सेवन करती थी।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Heart ripped out, head separated from torso and then... Shocking revelation in Saurabh's postmortem report
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am