शख्स ने छोटे भाई और भाभी पर चाकू से हमला किया, महिला की मौत
शख्स ने छोटे भाई और भाभी पर चाकू से हमला किया, महिला की मौत
मेरठ (उप्र), एक मई (भाषा) मेरठ जिले में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर अपनी भाभी की हत्या कर दी और अपने भाई को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना बुधवार शाम को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के साधुनगर कॉलोनी में हुई और आरोपी इकरामुद्दीन का अपने छोटे भाई राजुद्दीन से झगड़ा हुआ था और झगड़े के दौरान इकरामुद्दीन ने राजुद्दीन के पैर में चाकू घोंप दिया और उसकी पत्नी सायना (40) के सीने और पेट पर चाकू से वार कर दिये।
उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सायना को मृत घोषित कर दिया। राजुद्दीन का इलाज किया जा रहा है।
राजुद्दीन की शिकायत के आधार पर इकरामुद्दीन और उसकी पत्नी नजमा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
सिंह ने कहा, ''घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।''
पुलिस ने बताया कि उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं. सलीम नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: शख्स ने छोटे भाई और भाभी पर चाकू से हमला किया, महिला की मौत
MEERUT
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pm