BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP Water Supply Projects: अब पानी की कोई कमी नहीं! नदी जोड़ो अभियान से बदलेगा प्रदेश का भविष्य, सीएम मोहन यादव ने IBC24 के Mind Summit में कह दी ये बड़ी बात

MP Water Supply Projects: अब पानी की कोई कमी नहीं! नदी जोड़ो अभियान से बदलेगा प्रदेश का भविष्य, सीएम मोहन यादव ने IBC24 के Mind Summit में कह दी ये …

MP Water Supply Projects

MP Water Supply Projects

tikesh Kumar
Published: 14 Dec 2025 | 11:50 amModified: 14 Dec 2025 | 11:50 am
HIGHLIGHTS
  1. मध्य प्रदेश और राजस्थान को मिलेगा फायदा
  2. केन-बेतवा से ताप्ती तक नदी जोड़ो अभियान
  3. नदी जोड़ो अभियान से मिलेगा करोड़ों लोगों को पानी

भोपाल: IBC24 News Mind Summit मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने आज अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने किन चुनौतियों का सामना किया, अपने चुनावी वादों को किस हद तक जमीन पर उतारा और शासन–प्रशासन के स्तर पर क्या ठोस बदलाव किए? इन्हीं अहम सवालों के जवाब तलाशने के लिए IBC24 ने ‘माइंड समिट 2025’ स्टूडियो एडिशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कई मुद्दों को सवालों के जवाब दिए और अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम साय ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पानी का नया सिलसिला (Mohaan Yadav river linking project)

MP Water Supply Projects:  सीएम मोहन यादव ने नदी जोड़ो अभियान को लेकर बयान देते हुए कहा कि वास्तव में पहले यह महसूस हो रहा था कि यह अभियान कैसे सफल होगा भगवान जाने लेकिन केन-बेतवा नदी जोड़ने से जो लाभ मिला है वह बहुत तेज़ी से सामने आया है। अब तो रोज़ नए जिले जुड़ते जा रहे हैं। पहले हम कभी सोचते भी नहीं थे कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन जैसे बड़े शहर नर्मदा नदी से जुड़ेंगे। यह पर्वती, कालीसिंह, चंबल का कैचमेंट एरिया है। नीमच, मंदसौर, चंबल क्षेत्र में गांधी सागर डेम भी वर्षों से था लेकिन अब इन इलाकों में सिंचाई के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा की माननीय गृह मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए इस क्षेत्र में पीकेसी योजना से हम पूरा लाभ लेंगे। यह योजना न केवल पीकेसी है बल्कि इसने एक नया दौर शुरू किया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जयपुर में अपने भाषण में कहा था कि आज पार्वती कालीसिंह चंबल योजना का शुभारंभ एक नए युग की शुरुआत है। वर्षों से दो राज्यों के बीच झगड़े होते रहे हैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मामले गए और कई बार हिंसक घटनाएं भी हुईं। लेकिन आज परस्पर सहयोग के बल पर राजस्थान में पानी पहुंचेगा मध्य प्रदेश को भी पानी मिलेगा। इस योजना से हमारे क्षेत्र के लिए पीने का पानी, सिंचाई और उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मजबूत आधार मिलेगा।

पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक शुरुआत (Ken Betwa river project)

MP Water Supply Projects:  सीएम यादव ने यह भी कहा की नदी जोड़ो अभियान का सिलसिला अब कहीं तक रुकने वाला नहीं है। हम न केवल राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ेंगे बल्कि ताप्ती नदी के लिए भी एक नया जल पुनर्भरण प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। भारत सरकार 70,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में 90% फंड प्रदान कर रही है। इसके अलावा 1 लाख करोड़ रुपये की पीकेसी योजना में 90,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार दे रही है। इसी प्रकार ताप्ती नदी के साथ 7000 करोड़ रुपये की योजना भी बनी है जो बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जैसे जिलों को लाभ पहुंचाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चित्रकूट में केन-बेतवा के रिवाइज्ड प्रोजेक्ट के आधार पर हमारी सरकार ने एक नया प्रयास किया है जिसमें नदी की धारा को 50 किलोमीटर नीचे बड़े ट्रक के माध्यम से डक्ट के अंदर भेजा जाएगा। यह टनल के माध्यम से नदी का पानी और कृषि के लिए भूमि का उपयोग किया जाएगा। यह हमारे राज्य में पहली बार होगा जहां नदी से नदी जोड़ने के अभियान में नदी की धारा को नीचे से ऊपर के बीच में ले जाया जाएगा और ऊपर खेती होती रहेगी।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सीएम मोहन यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ने से बड़े लाभ मिले हैं और यह अभियान अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अब अन्य राज्यों के साथ नदी जोड़ने की योजना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Water Supply Projects: CM Mohan Yadav made a big statement at IBC24's Mind Summit

शहर की खबरें
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am