उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरायी कार, एक परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरायी कार, एक परिवार के तीन लोगों की मौत
मुरादाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को ठाकुरद्वारा-बिजनौर मार्ग पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग जख्मी हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात करीब तीन बजे ठाकुरद्वारा-बिजनौर मार्ग पर रतूपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकरायी।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कविराज (36), उसकी पत्नी मंजू (34) और बेटी आराध्या (11) की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोग बिजनौर जिले के फीना गांव के निवासी थे।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतकों के शव सीटों से चिपक गए थे।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल ताशु (18), लक्ष्य (12) और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं सलीम रविकांत जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरायी कार, एक परिवार के तीन लोगों की मौत
MORADABAD
और भी पढ़ें ›राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pmहमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की
01 Oct 2026 | 3:01 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm