Mirchi Attack Robbery in Morena: दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची डालकर लाखों की लूट, चीखता रह गया व्यापारी, CCTV में कैद हुए बदमाश
दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची डालकर लाखों की लूट…Mirchi Attack Robbery in Morena: Lakhs of rupees robbed in broad daylight by putting chilli
- सबलगढ़ मंडी में दिनदहाड़े 6.5 लाख की लूट,
- व्यापारी पर मिर्ची पाउडर फेंककर बदमाश फरार,
- व्यापारियों में आक्रोश, दी बाजार बंद की चेतावनी,
मुरैना: Mirchi Attack Robbery in Morena: जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित कृषि उपज मंडी उस समय सनसनी का केंद्र बन गई जब अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को निशाना बनाकर 6 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। वारदात शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है, जब व्यापारी मनोज कुमार मजदूरों का भुगतान करने के बाद रकम बैग में रखकर घर लौट रहे थे।
Mirchi Attack Robbery in Morena: रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही व्यापारी मंडी परिसर से निकले, दो बाइक सवार बदमाशों ने सामने आकर उनकी आंखों में लाल मिर्ची पाउडर फेंक दिया और बैग झपट कर फरार हो गए। व्यापारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर निकल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमारी परमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं।
Mirchi Attack Robbery in Morena: पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक पर भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद सबलगढ़ के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा गया। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द लूट का खुलासा नहीं हुआ तो सोमवार से बाजार बंद करने की चेतावनी दी गई है।
Mirchi Attack Robbery in Morena: व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि उपज मंडी में लंबे समय से लाइट व्यवस्था की मांग की जा रही थी लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अंधेरे की वजह से मंडी परिसर में लगे कैमरे स्पष्ट फुटेज नहीं दे पाए, जिससे आरोपियों की पहचान मुश्किल हो गई। गौरतलब है कि मनोज कुमार मंडी में गेहूं और सरसों जैसी फसलों की खरीद-फरोख्त करते हैं और घटना के वक्त वे अपनी दुकान से निकलकर घर लौट रहे थे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "मुरैना लूट कांड" शुक्रवार देर शाम सबलगढ़ थाना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में हुआ, जहाँ एक व्यापारी से 6.5 लाख रुपए लूट लिए गए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mirchi Attack Robbery in Morena: Lakhs of rupees robbed in broad daylight
मुरैना
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm