Morena Firing Update: मुरैना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! व्यापारी को गोली मारने वाला आरोपी और हथियार सप्लायर गिरफ्तार
मुरैना गोलीकांड में बड़ा खुलासा…Morena Firing Update: Banmour firing case revealed! The accused who shot the businessman and the arms
- मुरैना गोलीकांड में बड़ा खुलासा,
- व्यापारी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार,
- हथियार सप्लायर भी चढ़ा पुलिस के शिकंजे में,
मुरैना: Morena Firing Update: जिले के बानमौर थाना क्षेत्र स्थित सिंधिया मार्केट में एक व्यापारी पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था। व्यापारियों के साथ-साथ कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था।
Read More : Janjgir-Champa News: युवक ने चाकू से काटा खुद का गला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Morena Firing Update: घटना के विरोध में व्यापारियों ने बानमौर कस्बे की सभी दुकानें बंद कर दी थीं। यहां तक कि कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार भी धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस बदमाशों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है क्योंकि अधिकारी फील्ड में उतरने से परहेज कर रहे हैं जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। धरने और विरोध प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह डावर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के भरोसे और कार्रवाई की घोषणा के बाद जनप्रतिनिधियों ने धरना समाप्त किया और व्यापारियों ने दुकानें खोल दीं।
Morena Firing Update: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों जग्गा तोमर (निवासी चापक, पोरसा) और पियूष उर्फ रबाड़ा तोमर (निवासी पुरानी छावनी, ग्वालियर) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कट्टा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। साथ ही, अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसने उक्त हथियार इन बदमाशों को उपलब्ध कराए थे।
Morena Firing Update: डॉ. जगदीश वर्मा पर फायरिंग करने वाला आरोपी मोनू तोमर पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये बदमाश ग्वालियर से लेकर बानमौर इलाके तक होटल संचालकों और दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे। पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं की, तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रहा, तो आमजन सुरक्षित नहीं रह पाएगा। पुलिस को अब ऑफिस छोड़कर मैदान में उतरना होगा।"
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बानमौर थाना क्षेत्र स्थित सिंधिया मार्केट में एक व्यापारी पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था और व्यापारियों तथा नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Morena Firing Update: Banmour firing case revealed! The accused who shot
मुरैना
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm