Distributing Painkillers at Muharram: “एक नहीं, हजारों की हो जाती तड़प-तड़प कर मौत”.. मुहर्रम की सवारी में शख्स बाँट रहा था पेनकिलर और फिर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा
Distributing Painkillers at Muharram a Major Revelation: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस में कथित जहरीले कैप्सूल बांटने के मामले का खुलासा किया, जांच कई एंगल से जारी।

Distributing Painkillers at Muharram
- मुहर्रम जुलूस में कथित जहरीले कैप्सूल बांटने का आरोप।
- आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में कैप्सूल और जिंक फॉस्फाइड बरामद।
- पुलिस संभावित 'लोन वुल्फ' एंगल से भी जांच कर रही।
मुंबई: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने 39 साल के सलमान सैयद नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को पेनकिलर यानी दर्द की दवा बताकर जहरीली गोलियां बांट रहा था। (Distributing Painkillers at Muharram) पुलिस के मुताबिक़, इन गोलियों को खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
#BREAKING
A case of rat poison being distributed during the Muharram procession in Mumbai has come to light. Approximately 14,000 rat poison pills were recovered from a young man who was arrested.
According to reports, the suspect was only able to distribute the pills to four… pic.twitter.com/tfnzP76elO— NEWS WALA (@NEWSWALApy) June 27, 2026
घर से मिली हजारों कैप्सूल और चूहे मारने की दवा
मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुणे के विमान नगर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद घर की तलाशी में करीब 14,900 तैयार कैप्सूल और लगभग 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड (चूहे मारने का जहर) बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने हर कैप्सूल में लगभग एक ग्राम जिंक फॉस्फाइड मिलाया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन तरीके से 30 हजार खाली कैप्सूल और 100 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड मंगाया था।
'लोन वुल्फ अटैक' के एंगल से जांच
पुलिस इस मामले की जांच संभावित 'लोन वुल्फ अटैक' के एंगल से भी कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले वर्ष ईरान और इराक की यात्रा पर गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसका मकसद क्या था और क्या उसका किसी आतंकी संगठन से तो कोई संबंध है। (Distributing Painkillers at Muharram) पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शुरुआत में गोलियों को आम दर्द निवारक कैप्सूल बताया था, लेकिन जांच में यह जहर निकला। अधिकारियों के मुताबिक़, अगर ये जहरीली गोलियां बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच जातीं, तो सैकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
#WATCH | मुंबई: DCP जयंत मीणा ने कहा, "कल रात बायकुला पुलिस स्टेशन इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। मुंबई पुलिस की एक टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को कैप्सूल बांटते हुए देखा। वह संदिग्ध लग रहा था; उससे पूछताछ की गई और उसके पास मौजूद कैप्सूल ज़ब्त कर लिए गए। सुबह 4 बजे खबर… pic.twitter.com/ucLpnXXwoA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे
सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य
असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस
ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया
शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष
केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: उस पर मुहर्रम जुलूस में दर्द की दवा बताकर कथित रूप से जहरीले कैप्सूल बांटने का आरोप है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mumbai Police Probe Alleged Poison Capsule Distribution During Muharram Procession, Lone Wolf Angle Under Investigation
MUMBAI SUBURBAN
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pmआईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके
01 Oct 2026 | 8:33 pm