Ahmedabad Plane Crash Update: अहमदाबाद विमान हादसे में कुल इतने लोगों ने गंवाई जान, एयर इंडिया ने की पुष्टि, जानें आंकड़े
Ahmedabad Plane Crash Update: अहमदाबाद विमान हादसे में कुल इतने लोगों ने गंवाई जान, एयर इंडिया ने की पुष्टि, जानें आंकड़े

Ahmedabad Plane Crash Update/Image Credit: IBC24 File
- अहमदाबाद विमान हादसे में 241 लोगों की मौत
- विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग थे सवार
Ahmedabad Plane Crash Update: मुंबई। अहमदाबाद में बीते गुरुवार को एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में देश ही नहीं दुनिया को भी झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि, मेघानी इलाके में एयर इंडिया का पैसेंजर विमान क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक ही व्यक्ति जीवित रहा। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि, गुरुवार को लंदन जा रहे उसके विमान के अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई।
Read More: Ahmedabad Plane Crash: तकनीकी खामी..मानवीय चूक या साजिश? क्या टेकऑफ से पहले प्लेन में कोई समस्या थी? देखिए पूरी रिपोर्ट
विमानन कंपनी ने एयर इंडिया ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि, ‘‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।’’ एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि, एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान गुरुवार दोपहर लगभग 1.30 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे।
Read More: Sunjay Kapur Passed Away: नहीं रहे करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर, पोलो खेलते हुए आया हार्ट अटैक
क्रैश से पहले पायलट ने ATC को सिग्नल भेजा था, जो कि खतरे का अंदेशा बता रहा था। ATC ने एक मिनट के भीरत कॉल का जवाब भी दिया लेकिन फिर पायलट से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं, खबर सामने आई है कि, आज सुबह PM मोदी अहमदाबाद में प्लेन हादसा वाली जगह जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, पीएण मोदी सुबह 8:30 बजे घटनास्थल पर जाएंगे और हादसे के बाद हालात का जायजा लेंगे। इसके अलावा PM मोदी राहत कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।
Air India confirms that flight AI171, from Ahmedabad to London Gatwick, was involved in an accident today after take-off.
The flight, which departed from Ahmedabad at 1338 hrs, was carrying 242 passengers and crew members on board the Boeing 787-8 aircraft. Of these, 169 are…
— Air India (@airindia) June 12, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि, विमान हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई।
Web Title: Ahmedabad Plane Crash Update: Air India confirms death of 241 people on board
मुंबई
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm