Ajit Pawar Death News: प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में 3 दिन का शोक घोषित, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा
Ajit Pawar Death News: प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में 3 दिन का शोक घोषित, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा

Ajit Pawar Death News
- बारामती प्लेन क्रैश
- महाराष्ट्र में शोक की लहर
- तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित
मुंबई: Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के निधन के बाद राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। यह ऐलान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि महाराष्ट्र के लिए यह दिन अत्यंत दुखद है।
महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक (Maharashtra Rajya shok News)
Ajit Pawar Death News: सीएम फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को फोन पर हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे की पूर्ण जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों को दंडित किया जाएगा। बता दें कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में शोक की लहर (Maharashtra plane crash News)
Ajit Pawar Death News: अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद विमान पूरी तरह से जल गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह क्रैश लैंडिंग का परिणाम था या कोई तकनीकी खराबी हादसे का कारण बनी। अजित पवार के निधन की खबर सुनते ही समर्थक अस्पताल और घटनास्थल पर एकत्रित हो गए, कई लोग रोते-बिलखते दिखाई दिए। वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हादसे की जांच की अपील की है। एनसीपी और अन्य राजनीतिक दलों ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।
खबर सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़े अनिल देशमुख (Anil Deshmukh Statement)
अजित पवार के निधन की खबर सुनते ही एनसीपी-एससीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख भावुक हो गए। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक सके। खबर सुनते ही वे कुछ पल तक शब्द नहीं खोज पाए और उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि अजित पवार का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। अजित पवार के आकस्मिक निधन से एनसीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक है। राज्यभर में पार्टी नेताओं और राजनीतिक हस्तियों की ओर से शोक संदेशों का सिलसिला जारी है। बारामती से लेकर मुंबई और नागपुर तक राजनीतिक माहौल पूरी तरह गमगीन है।
यह भी पढ़ें
- 'अजित पवार गरीबों के लिए समर्पित नेता थे...', विमान हादसे में निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- दुख की इस घड़ी में देश साथ है
- Ajit Pawar Viman Hadsa Update: बारामती प्लेन क्रैश पर बड़ा अपडेट! महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी जानकारी, पीएम मोदी और अमित शाह को दी प्लेन क्रैश की पूरी रिपोर्ट
- फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व गृह मंत्री! अजित पवार के निधन की खबर सुनते कैमरे के सामने नहीं रोक पाए आंसू , देखें VIDEO
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: अजित पवार विमान दुर्घटना बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ajit Pawar Death Maharashtra Rajkiya shok News
मुंबई
और भी पढ़ें ›यवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pmफडणवीस ने लोगों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को ‘सच्च नायक’ बताया
01 Oct 2026 | 2:03 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pmराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद कलाकार के रूप में जिम्मेदारी बढ़ गई है : यामी गौतम
01 Oct 2026 | 1:40 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pmबहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना
01 Oct 2026 | 1:17 pm