Death Of Tiger : अचानकमार टाइगर रिजर्व में मादा बाघ की मौत, दो दिन तक वन अधिकारियों को नहीं थी खबर, सामने आई बड़ी लापरवाही
नहीं रहे अचानकमार टाइगर रिजर्व के टाइगर, दो दिन बाद मिली मौत की खबर…Death Of Tiger: Suddenly the tiger of Mar Tiger Reserve is,…..

Death Of Tiger: Image Source-IBC24
लोरमी : Death Of Tiger : अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में मादा टाइगर की मौत हो गई। घटना के दो दिनों बाद तक एटीआर प्रबंधन अनजान रहा। किसी को टाइगर की मौत के बारे में भनक तक नहीं लगी और न ही किसी अधिकारी ने टाइगर के बारे में बताया। दो दिन बाद टाइगर का शव मिला। शुक्रवार को अधिकारियों ने टाइगर का पीएम कर अंतिम संस्कार किया है। पीएम रिपोर्ट की जानकारी भी नहीं दी गई है।
Death Of Tiger : बता दे की बीते 23 जनवरी को शाम वन परिक्षेत्र लमनी के ग्राम छिरहाट्टा बिरारपानी के बीच बेंदरा-खोंदरा के तरफ ग्रामीण पैदल जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ के पास एक टाइगर को देखा। पहले तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। टाइगर को शांत देखकर संदेह हुआ। कुछ समय बाद भी टाइगर ने कुछ हरकत नहीं की। फिर ग्रामीण ने पास जाकर देखा तो टाइगर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद गांव के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी गई। सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे। लमनी कोर परिक्षेत्र के छिरहट्टा के जंगल में एकेटी-13 मादा टाइगर का शव बरामद किया गया। मृत बाघिन की उम्र लगभग 4 साल है। इस घटना की जानकारी एटीआर की एसटीपीएफ के सदस्य द्वारा प्राप्त हुई है। टाइगर की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को एनटीसीए प्रोटोकॉल अनुसार मृत टाइगर का पोस्टमार्टम किया गया।
Death Of Tiger : ग्रामीणों ने मृत टाइगर के बारे में एटीआर के अधिकारियों को सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों का मोबाइल बंद था। एटीआर के आला अधिकारी बाघ की मौत को लेकर बयान देने से बचते रहे। एटीआर के अफसर बाघों की सुरक्षा को गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। जंगल के अंदर बाघ की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। एटीआर में बाघ की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य व केंद्र सरकार हर साल करोड़ों रुपए खर्च करती है। ताकि एटीआर के टाइगर को सुरक्षा प्रदान किया जा सके। एटीआर के अफसर बाघों की निगरानी करने के लिए बड़े-बड़े दावे करते हैं। लेकिन युवा टाइगर की मौत से सभी दावे फेल हो गया है। इतनी बड़ी राशि कहां खर्च की जा रही है, किसी का पता नहीं है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मादा टाइगर की मौत 23 जनवरी को हुई थी, जब ग्रामीणों ने उसे शांत अवस्था में देखा और बाद में पाया कि वह मृत थी। मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Death Of Tiger: Suddenly the tiger of Mar Tiger Reserve is no more, news...
मुंगेली
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm