BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार
Bhasha
Published: 03 Apr 2026 | 9:53 pmModified: 03 Apr 2026 | 9:53 pm

मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी पिता को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात दतियाना मार्ग पर जांच के दौरान पुलिस दल ने रोका।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. रविशंकर ने बताया कि पीड़ितों की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और 65 (नाबालिग के साथ दुष्कर्म) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़कियों को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिस दल गठित किया गया था, जिसने जांच अभियान के दौरान आरोपी को देखा।

जब उसे रुकने के लिए कहा गया तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। सीओ ने बताया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पर इससे पहले 2023 में बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

उप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई

01 Oct 2026 | 4:40 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

वर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ

01 Oct 2026 | 3:44 pm
देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

देश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश

01 Oct 2026 | 3:28 pm
ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

ठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 3:19 pm