Muzaffarnagar Maulana Rapes Minor: मौलाना ने हैवानियत की सारी हदें की पार, ईद की रात छोटे बच्चे के साथ की अश्लील हरकत, इस काम के बहाने मदरसे में रोका
Muzaffarnagar Maulana Rapes Minor: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक मदरसे से 11 वर्षीय बच्चे के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है।

maulana
- मौलाना पर गंभीर यौन शोषण आरोप
- POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
- 70 वर्षीय मौलाना गिरफ्तार किया गया
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक मदरसे से 11 वर्षीय बच्चे के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे में लंबे समय से पढ़ा रहे 70 वर्षीय मौलाना इकबाल ने छात्र के साथ यह गंभीर वारदात की। बताया जा रहा है कि घटना ईद की रात यानी 21 मार्च की है, जिसके बाद इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Muzaffarnagar Maulana Rape: यह है पूरा मामला
पीड़ित बच्चे के परिवार के अनुसार, आरोपी मौलाना इकबाल पिछले करीब 40 वर्षों से इस्लामिया मदरसे में धार्मिक शिक्षा दे रहे थे। बच्चा पिछले लगभग पांच वर्षों से उसी मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि मौलाना कक्षा के बाद बच्चे को किसी न किसी बहाने रोक लेते थे और फिर उसे दूसरे कमरे में ले जाकर गलत हरकतें करते थे। परिजनों का कहना है कि आरोपी बच्चे को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे नुकसान पहुंचाया जाएगा।
Muzaffarnagar Maulana Rape Case Eid: वीडियो तेजी से हुआ वायरल
मामले का खुलासा तब हुआ जब कथित घटना का एक वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता गया। वीडियो सामने आने के बाद किशोर को लेकर उसके पिता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वीडियो सौंपा। वहीं अब खबर आ रही है कि, पुलिस ने आरोपी मौलाना को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्र ने परिजनों को बताया कि मौलाना उसे उर्दू पढ़ाने के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था और उसके साथ गलत काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसे जेल भेज दिया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- MP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों के लिए जताई संभावना
- 24 March 2026 Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- Aaj Ka Panchang 24 March 2026: आज नवरात्रि के छठे दिन बन रहा दुर्लभ संयोग, मां कात्यायनी की कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, पढ़ें आज का पंचांग
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Muzaffarnagar Maulana Rapes Minor
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 am