मुजफ्फरनगर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 45 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैदरनगर-जलालपुर मार्ग पर हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने कहा कि पीड़ितों की पहचान महिपाल (45), उनके बेटे अभि (8) और बेटी राधिका (12) के रूप में हुई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि महिपाल की पत्नी पूनम (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है और वाहन जब्त कर लिया गया है।
कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: मुजफ्फरनगर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pmपति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 11:49 amमंदिर में दो साधुओं की हत्या
01 Oct 2026 | 10:39 amहरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:50 amउप्र: महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 9:34 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 am