उप्र : मुजफ्फरनगर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
उप्र : मुजफ्फरनगर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर, आठ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार पति-पत्नी और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गयी तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम निवासी सुमित (28), उनकी पत्नी पूजा (26) और उनका तीन वर्षीय बेटा निशांत तथा तीन अन्य लोग स्नान के लिये रविवार देर रात हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में मुजफ्फरनगर जिले के छपार इलाके में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
दुर्घटना के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और नजदीक के टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
कार में सवार लोगों में से सुमित, पूजा और उनके बेटे की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भाषा
सं, सलीम, रवि कांत रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : मुजफ्फरनगर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmराहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pm