BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

गडचिरोली पुलिस ने नक्सलियों की ओर से जंगल में छिपाकर रखी गई हथियार निर्माण सामग्री बरामद की

गडचिरोली पुलिस ने नक्सलियों की ओर से जंगल में छिपाकर रखी गई हथियार निर्माण सामग्री बरामद की

गडचिरोली पुलिस ने नक्सलियों की ओर से जंगल में छिपाकर रखी गई हथियार निर्माण सामग्री बरामद की
Bhasha
Published: 23 May 2026 | 10:41 pmModified: 23 May 2026 | 10:41 pm

नागपुर, 23 मई (भाषा) महाराष्ट्र की गडचिरोली पुलिस ने एक अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाई गई हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे खराद और ड्रिलिंग मशीनें तथा पाइप बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गडचिरोली पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 16 मई को ‘ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने गहन पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि पोमकेन्ग बिनागुंडा के वन क्षेत्र में हथियार निर्माण उपकरण और अन्य सामान छिपाए गए हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक एम रमेश के मार्गदर्शन में, गडचिरोली और प्राणहिता से विशेष अभियान दल, छह संयुक्त टुकड़ियां और बम का पता लगाने और निरोधक दस्ते की दो टीम 21 मई को निर्दिष्ट वन क्षेत्र की तलाशी लेने के लिए भेजी गईं।’’

इसमें कहा गया कि 22 मई को पोमकेन्ग बिनागुंडा के उत्तर में स्थित एक वन क्षेत्र को चिह्नित कर बीडीडीएस की टीम ने गहन तलाशी ली।

गडचिरोली पुलिस ने कहा, ‘‘ हमने माओवादियों द्वारा छिपाए गए सामानों की बरामदगी की, जिनमें एक खराद मशीन, बीजे पाइप के टुकड़े, 12-बोर पाइप, एक इन्वर्टर, एक जनरेटर, बैटरी, पीसने/ड्रिलिंग मशीनें, एक जिगसॉ मशीन, एक प्रेशर पंप, एक सौर पैनल और 20 फुट के फुटबॉल पाइप आदि शामिल हैं। इकाई के कर्मियों की सहायता से बरामद इन वस्तुओं को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।’’

केंद्र सरकार ने इस वर्ष 31 मार्च को देश को सशस्त्र नक्सलियों से मुक्त घोषित किया। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ अथक अभियान के बाद हासिल की गई।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: गडचिरोली पुलिस ने नक्सलियों की ओर से जंगल में छिपाकर रखी गई हथियार निर्माण सामग्री बरामद की

People also search for:Maharashtra Naxal weapons
शहर की खबरें
आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

01 Oct 2026 | 12:06 am
अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

30 Sept 2026 | 9:58 pm
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

30 Sept 2026 | 9:34 pm
फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

30 Sept 2026 | 9:19 pm
अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

30 Sept 2026 | 8:56 pm
खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

30 Sept 2026 | 8:54 pm
‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

30 Sept 2026 | 8:31 pm
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

30 Sept 2026 | 8:20 pm