Narayanpur Naxal Encounter News Today: नारायणपुर के जंगल में फिर हुई नक्सली मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए सीनियर लीडर, 6 लाख नगद, 11 लैपटॉप सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री जब्त
Narayanpur Naxal Encounter News Today: नारायणपुर के जंगल में फिर हुई नक्सली मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए सीनियर लीडर, 6 लाख नगद, 11 लैपटॉप सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री …

Bijapur Naxal News। Image Source: File Photo
- नक्सलियों से 6 लाख रुपये नगद और 11 लैपटॉप की जब्ती
- कई वरिष्ठ नक्सली मारे गए
- एसपी प्रभात कुमार का अपील भरा संदेश
नारायणपुर: Narayanpur Naxal Encounter News Today छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सल मुक्त बस्तर अभियान के तहत जहां एक ओर आतंक का पर्याय बन चुके नक्सलियों को जवानों की टीम ढेर कर रही है तो दूसरी ओर सरकारी की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर नारायणपुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
Narayanpur Naxal Encounter News Today मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के कसोड़-कुमुरादी के जंगल में आज सुबह जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया। वहीं, कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा हैे कि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़ हुए।
वहीं, मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, 6 लाख नगद, 11 लैपटॉप, बारूद, कुकर बम, जिंदा कारतूस भी जब्त किया है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को भारी आर्थिक तथा रणनीतिक क्षति होने के साथ-साथ उन्हें यह साफ संदेश गया है कि अब वे माड़ के किसी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है, उनके आश्रय स्थल सिमटते जा रहे है। अब नक्सल मुक्त बस्तर की परिकल्पना साकार रूप ले रही है।
एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार ने मुठभेड़ को लेकर कहा कि ''अबूझमाड़ दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थतियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतो के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्म समर्पण पुर्नवास नीति को अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हथियार एवं नक्सलवाद विचारधारा का पूर्णतः त्याग एवं विरोध करें। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।''
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मुठभेड़ अप्रैल 2025 के दौरान नारायणपुर जिले के कसोड़-कुमुरादी के जंगल में हुई।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Narayanpur Naxal Encounter News Today: Senior Naxal Leader Killed in Encounter
नारायणपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm