Narsinghpur News: सगे भाई की हैवानियत! नशे में धुत होकर आधी रात अपने ही भाई के साथ किया ऐसा कांड, सुबह मंजर देख दहल गया पूरा मोहल्ला
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई पर फावड़े से हमला कर उसकी …

Narsinghpur News
- शराब के नशे में सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद।
- बड़े भाई ने फावड़े से किया जानलेवा हमला।
- इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार।
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मामूली विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शराब के नशे में धुत थे दोनों भाई
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला नरसिंहपुर के गाडरवारा थाना क्षेत्र के आज़ाद वार्ड का है। बीती दरम्यानी रात नशे में धुत्त दो सगे भाइयों, तेजराम और राकेश, के बीच आपसी विवाद हो गया। देखते ही देखते तू-तू, मैं-मैं हाथापाई में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई तेजराम धानक ने अपने ही छोटे भाई राकेश धानक पर फावड़े से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
इलाज के दौरान मौत
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन लहूलुहान राकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी तेजराम धानक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र के आज़ाद वार्ड की है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Brother Kills Younger Brother Over Minor Dispute in Narsinghpur
नरसिंहपुर
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm