Narsinghpur CEO Viral Video: “… जमीन में गड़वा दूंगा…” जिला पंचायत सीईओ की सरेआम गुंडागर्दी, इस बात को लेकर पुजारी के साथ की मारपीट, देखें वीडियो
नरसिंहपुर के बरमान नर्मदा घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जिला सीईओ पर पुजारी से गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगे हैं। मामले को …

Narsinghpur CEO Viral Video:
- बरमान नर्मदा घाट पर जिला सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- पुजारी कैलाश चंद्र मिश्रा ने गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया।
- ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
Narsinghpur CEO Viral Video: नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान रेत घाट का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिला सीईओ और सुरक्षाकर्मी बरमान नर्मदा घाट पर लोगों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, जिला सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश पर एक पुजारी से गाली-गलौज करने का भी आरोप लगा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिला सीईओ ने पुजारी को धमकी देते हुए कहा, “जितना ऊपर दिख रहे हो, उतना ही जमीन में गड़वा दूंगा।” इस मामले के सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पंडित से अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप
Narsinghpur CEO Viral Video: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गृह जिले का है। धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ लगातार दौरे कर रहे थे। शनिवार सुबह वह बरमान रेत घाट पहुंचे थे, इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी।बरमान रेत घाट पर कथा और पूजन कार्य करने वाले पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा ने जिला पंचायत सीईओ पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा का कहना है कि सीईओ ने उन्हें अपशब्द कहे और धमकी दी, साथ ही कथित तौर पर दंड बैठक भी लगवाई।
निष्पक्ष जाँच की मांग
Narsinghpur CEO Viral Video: पीड़ित का यह भी आरोप है कि एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिसका दृश्य वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। घटना के बाद जिले के पुजारी और ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। सोमवार को ब्राह्मण सनातन पुजारी कर्मकांडी ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों और पुजारियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, क्योंकि मामला खुद पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गृह जिले से जुड़ा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान नर्मदा घाट का है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Narsinghpur District CEO Assault Video Goes Viral
नरसिंहपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am