Nashik Conversion Case: धर्मांतरण और शोषण की ये कहानी पढ़कर दहल जाएगा आपका दिल, संबंध बनाते वक्त तोड़ी तुलसी की माला, उसी जगह ‘लवबाइट’ देकर कहता था…
Nashik Conversion Case: महाराष्ट्र के नाशिक से एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें एक इंजीनियरिंग छात्र पर सहपाठी युवती के साथ शोषण, धमकी और जबरन दबाव बनाने के …

nashik rape case
- नाशिक में छात्र पर गंभीर आरोप
- सहपाठी युवती ने दर्ज कराई शिकायत
- कई जगहों पर शोषण का दावा
Nashik Conversion Case: नासिक: महाराष्ट्र के नाशिक से एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें एक इंजीनियरिंग छात्र पर सहपाठी युवती के साथ शोषण, धमकी और जबरन दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तंजीर इनामदार के रूप में हुई है, जिसे पंचवटी पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रभाव में लिया और समय के साथ उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव बनाता रहा। फिलहाल अदालत ने आरोपी को 22 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Nashik crime news: जबरन शराब और सिगरेट का सेवन करने के लिए मजबूर किया
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे जबरन शराब और सिगरेट का सेवन करने के लिए मजबूर किया। इसके अलावा उसने शारीरिक संबंध बनाते समय उसके गले से तुलसी की माला हटाई और आपत्तिजनक बातें कहीं। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाता था और उसके साथ जबरदस्ती करता था। वहीं आरोपी के वकील का दावा है कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध थे और लगाए गए आरोप गलत हैं। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है और सबूत जुटाने में लगी है।
Nashik News: लंबे समय से चला आ रहा था ये कांड
शिकायत के मुताबिक, यह घटनाएं जून 2024 से जनवरी 2026 के बीच कई स्थानों पर हुईं। पीड़िता ने पुणे के विद्यार्थी गृह, आकाश पेट्रोल पंप के पीछे का गार्डन, नाशिक के पिंगले डेअरी क्षेत्र, अभिषेक स्वीट और भक्ति इन लॉज जैसे स्थानों का जिक्र किया है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी इन जगहों पर उसे जबरदस्ती गले लगाता, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता और विरोध करने पर “लव बाइट” कहकर उसे नजरअंदाज करता था।
पीड़िता ने यह भी बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी ने उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे जबरन आरटीओ ऑफिस नाशिक के पास स्थित भक्ति इन लॉज में ले गया, जहां कथित रूप से शराब पिलाकर उसका शोषण किया गया। इसके बाद उससे धार्मिक प्रतीकों को हटवाने का दबाव बनाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, डिजिटल साक्ष्य और लोकेशन डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू के आसार, कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब
- टीसीएस मामले में आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का दबाव डाला: शिकायतकर्ता
- कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के प्रति सदैव उपेक्षापूर्ण रहा: मदन राठौड़
- डाक मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
- भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को चार मई के बाद सबक सिखाया जाएगा : आदित्यनाथ
- जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 58 स्कूलों का प्रबंधन सरकार ने अपने हाथ में लिया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नाशिक, महाराष्ट्र
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Nashik Conversion Case
NASHIK
और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 amशिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pm