BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हादसा, गाड़ी से पुलिसकर्मी को लगी टक्कर, अब सामने आया हादसे का वीडियो, देखें आप भी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हादसा, गाड़ी से पुलिसकर्मी को लगी टक्कर, अब सामने आया हादसे का वीडियो, देखें आप भी

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Dageshwar Dewangan
Published: 19 Aug 2025 | 10:45 pmModified: 19 Aug 2025 | 10:47 pm

नवादा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंगलवार को उनके वाहन से एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग लग गई, हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी की गाड़ी के सामने एक पुलिस कांस्टेबल गिर गया और उसे टक्कर लग गई।

Read More: Team India for Asia Cup: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान.. इस धाकड़ बल्लेबाज को किया गया बाहर, आप भी देखें पूरा स्क्वायड

यह घटना उस वक्त हुई, जब यात्रा नवादा के भगत सिंह चौक से गुज़र रही थी। नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के अनुसार, कांस्टेबल काफिले में शामिल एक वाहन के सामने लड़खड़ाकर गिर गया। उन्होंने बताया, 'ऐसा नहीं है कि कांस्टेबल को वाहन ने कुचला हो। उसका एक्स-रे कराया जाएगा, जिससे उसके घायल पैर की सही स्थिति का पता चल जाएगा। लेकिन सरसरी तौर पर देखने पर यह मामूली चोट लगती है।'

राहुल गांधी ने उस पुलिसकर्मी को बुलाकर उसका हालचाल जाना, अपने वाहन में बैठाया और पानी की बोतल दी। भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया और दावा किया कि राहुल गांधी उस पुलिसकर्मी को देखने वाहन से नीचे भी नहीं उतरे। उन्होंने दावा किया, 'वोटर अधिकार यात्रा, कुचलो जनता यात्रा।

Read More: Sai Cabinet Expansion Latest News: इन तीन विधायकों का मंत्री बनना तय! मिल सकती है इन विभागों की जिम्मेदारी, कल सुबह 10.30 बजे लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ 

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की कार ने एक पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया जो गंभीर रूप से घायल हो गया। वंशवादी उसे देखने के लिए भी नीचे नहीं उतरे।' पूनावाला के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, 'भाजपा के सभी नेता झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं। पार्टी यात्रा की सफलता से घबरा गई है, यही वजह है कि उसने अपने प्रवक्ताओं को अफवाहें फैलाने के लिए कहा है।'

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Accident during Rahul Gandhi's visit, car hits policeman

शहर की खबरें
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am