Neemuch News: खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हुए परिवार के 7 लोग, अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस
Neemuch News: खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हुए परिवार के 7 लोग, अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस |

Neemuch News | Source : IBC24
- एक ही परिवार के 7 लोगों की तबीयत एक के बाद एक बिगड़ने लगी।
- सभी चक्कर आने के बाद घर में ही बेहोश हो गए।
- प्राथमिक उपचार के बाद 7 में से 6 सदस्यों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
राकेश राठौर/नीमच। शहर के बघाना थाना के वार्ड नंबर 39 में रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों की तबीयत एक के बाद एक बिगड़ने लगी। सभी चक्कर आने के बाद घर में ही बेहोश हो गए। पड़ोसी व क्षेत्रीय पार्षद ने एम्बुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद 7 में से 6 सदस्यों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि बची एक एक युवती से पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
युवती ने बताया कि आखरी बार उनके घर में बेंगन की सब्जी बनी थी। घर के सभी सदस्यों ने बेंगन की सब्जी खाई थी। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी सहित थाना प्रभारी को कई प्रकार की आशंका है, ऐसे में अलग-अलग एंगल पर जांच की जा रही है।
इधर देर रात अचानक एक परिवार के 7 लोगों की तबियत बिगड़ने से एसपी-एडीएम सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी, एडीएम, डिप्टी कलेक्टर व तहसीलदार सहित तमाम अधिकारी आधी रात में अस्पताल पहुंचे। सभी ने बीमार लोगों का हाल पूछा। देर रात एडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने घर पहुंचकर सब्जी, रोटी व आटे का सेम्पल भी लिए ताकि तबियत ख़राब होने का कारण पता लगाया जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नीमच के बघाना थाना क्षेत्र में एक परिवार के 7 लोगों की तबियत एक के बाद एक बिगड़ी। युवती के अनुसार, उनके घर में बेंगन की सब्जी बनी थी, जिसे खाने के बाद सभी की तबियत खराब हो गई। अब इस मामले में जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: 7 members of a family suddenly fainted after eating food, treatment continues in the hospital, police engaged in investigation
नीमच
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm