AAP Protest in Collectorate: ‘आप’ का अनोखा प्रदर्शन.. कलेक्टर को सोने-चांदी की बिस्किट देने पहुंचे कार्यकर्ता, कहा – ‘अवैध वसूली कर ऐशो आराम..’
AAP Protest in Neemuch Collectorate: ‘आप’ का अनोखा प्रदर्शन.. कलेक्टर को सोने-चांदी की बिस्किट देने पहुंचे कार्यकर्ता

AP Protest in Neemuch Collectorate | Image source: IBC24
- नीमच कलेक्टोरेट में आप का अनोखा प्रदर्शन
- सोने की थाली में नकली सोने-चांदी के बिस्किट और नकद रुपए लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे आप कार्यकर्ता
- परिवहन विभाग को दी प्रतीकात्मक भेंट
राकेश राठौड़, नीमच। AAP Protest in Neemuch Collectorate: मध्य प्रदेश के नीमच में आम आदमी पार्टी (AAP) का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां कार्यकर्ताओं ने पहले सांकेतिक सोने की थाली में रिश्वत रख आप ने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कलेक्टोरेट में ये अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सोने की थाली में नकली सोने-चांदी के बिस्किट और नकद रुपये लेकर पहुंचे। यह प्रतीकात्मक भेंट परिवहन विभाग को दी गई।
Read More: Income Tax Notice of 26 Crore Rupees: 15 हजार की नौकरी और 26 करोड़ रुपए बकाया टैक्स! आयकर विभाग का नोटिस देख शख्स के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला
आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि, विभाग इसी तरह अवैध वसूली कर ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा है। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। यह दृश्य देखने बहुत से लोग जुट गए। बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि, प्रदेश में परिवहन विभाग को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। इसी कारण चेकपोस्टों पर गरीब वाहन चालकों से डंडे के दम पर अवैध वसूली की जाती है। आप पार्टी 2013 से इस मुद्दे पर शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विरोध कर रही है।
Read More: Cockroaches Found in Kadhai Paneer: अब इस फेमस रेस्टोरेंट की कढ़ाई पनीर से निकला कॉकरोच, कलेक्टर ने सस्पेंड किया लाइसेंस
भोपाल में परिवहन विभाग के हवलदार सौरभ शर्मा के यहां से करोड़ों रुपए की संपत्ति और सोना जब्त हुआ है। एक छोटे कर्मचारी के पास इतनी संपत्ति मिलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े अधिकारी और नेता कितनी अवैध संपत्ति के मालिक होंगे। आम आदमी पार्टी ने इसे सौरभ शर्मा केस बताया और कहा कि, वह तो सिर्फ एक कठपुतली है।
Web Title: AAP Party protest against corruption in Transport Department with a gold plate
नीमच
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am