BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Panna News : रातों-रात बदल गई मजदूर की क़िस्मत खुदाई करते वक़्त मिली ऐसी चीज़ की बन गया लखपति …..

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर की किस्मत चमक उठी जब खुदाई के दौरान उसे पाँच चमचमाते हीरे मिले, जिनकी कीमत लगभग ₹20 लाख आँकी गई है। सभी हीरे …

Panna News

Panna News

IBC24 Digital
Published: 07 Nov 2025 | 8:42 pmModified: 07 Nov 2025 | 8:43 pm
HIGHLIGHTS
  1. पन्ना में मजदूर को 5 हीरे मिले।
  2. कुल वजन 5 कैरेट 91 सेंट, अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख।
  3. सभी हीरे हीरा कार्यालय में जमा, जल्द होगी नीलामी।

पन्ना: कहते हैं कि पन्ना की धरती पर सिर्फ मिट्टी नहीं, बल्कि किस्मत खुद हीरों में चमकती है। यहाँ कभी भी किसी की भी किस्मत बदल जाती है । ठीक ऐसा ही ब्रजेंद्र शर्मा के साथ हुआ है। हीरों की नगरी पन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। हीरा खदान में खुदाई के दौरान खदान कर्मी ब्रजेंद्र शर्मा को एक साथ पाँच नग चमचमाते हीरे मिले हैं। इन हीरों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। सभी हीरे नियमानुसार पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कराए गए हैं।

एक साथ मिले पाँच हीरे

Panna News जानकारी के अनुसार, पन्ना के सिरस्वहा ग्राम की भरका हीरा खदान में ब्रजेंद्र शर्मा पिछले पाँच माह से मजदूरी कर रहे थे। अचानक आज खुदाई के दौरान उन्हें पाँच नग चमचमाते हीरे मिले। हीरों की चमक देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
अधिकारियों के अनुसार, मिले हीरों का कुल वजन 5 कैरेट 91 सेंट है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आँकी जा रही है।

हीरे उज्ज्वल जेम्स क्वालिटी के

सभी हीरे नियमानुसार पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कराए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन पाँच हीरों में से तीन हीरे उज्ज्वल जेम्स क्वालिटी के हैं, जबकि दो हीरे कम उज्ज्वल किस्म के हैं। हीरा विभाग द्वारा अब इन सभी हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

रातों-रात बन गए लखपति

Panna News ब्रजेंद्र शर्मा रातों-रात लखपति बन गए। उन्होंने बताया कि इस खदान में वे छह साझेदार (पार्टनर) हैं। अब उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और वे पैसे का सदुपयोग करेंगे। वहीं, स्थानीय क्षेत्र में इस खोज के बाद उत्साह का माहौल है। लोग ब्रजेंद्र शर्मा की किस्मत की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पाँच हीरे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Miner Finds Five Sparkling Diamonds Worth ₹20 Lakh in Panna

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am