Panna Crime News: 15 दिनों से गायब था मासूम, घर में ही छिपा बैठा था ‘जल्लाद’! सिर्फ चंद रुपयों के लिए चचेरे भाई ने किया ऐसा काम, सच जानकर रह जाएंगे हैरान
पन्ना जिले में 15 दिन से लापता 4 वर्षीय मासूम का शव खंडहर मकान में मिला। जांच में चचेरे भाई पर फिरौती के लिए अपहरण और हत्या का आरोप सामने …

Panna Crime News
- 15 दिन से लापता 4 वर्षीय बालक का शव खंडहर मकान में मिला।
- फिरौती के इरादे से चचेरे भाई ने किया था अपहरण।
- पूछताछ में आरोपी ने मासूम की हत्या की बात कबूली।
Panna Crime News पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जसवंतपुरा गांव में स्थित एक खंडहर मकान से 4 वर्षीय मासूम बालक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चे की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे चचेरे भाई ने ही फिरौती के लालच में की थी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
9 दिसंबर से था लापता मासूम
Panna Crime News जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश उर्फ सौरभ (4 वर्ष), पिता राजू कोरी के रूप में हुई है। दुर्गेश 9 दिसंबर को घर के पास से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर अमानगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस पिछले 15 दिनों से बच्चे की तलाश कर रही थी, लेकिन 24 दिसंबर की सुबह गांव के ही एक खंडहर मकान में उसका शव बरामद हुआ।
फिरौती के लिए अपहरण, रोने पर घोंट दिया दम
Panna Crime News एडिशनल एसपी वंदना चौहान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान मृतक के चचेरे भाई पर शक गहराया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने फिरौती वसूलने के इरादे से मासूम का अपहरण किया था, लेकिन जब बच्चा डर के मारे रोने लगा, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण मासूम की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अमानगंज अस्पताल भेजा और प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Laborer murdered in Kerala: पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या! छत्तीसगढ़ सरकार के बाद अब केरल सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला, पीड़ित परिवार को मिलेगा ‘इतने’ लाख का मुआवजा
- Chhattisgarh Cattle Smuggling : जंगल के सन्नाटे में पकड़ा गया ‘मौत का ट्रक’! ग्रामीणों ने बीच सड़क रोका रास्ता, दरवाजा खुलते ही चीख पड़े लोग
- Shahdol News: डैम के पास लग्जरी कारों में चल रहा था गंदा खेल! पुलिस ने मारा छापा तो उड़ गए होश, इतने लाख के साथ रंगे हाथ धरे गए रईसजादे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बालक 9 दिसंबर से लापता था।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Panna Horror: Cousin Kills 4-Year-Old Boy After Kidnapping
पन्ना
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm