Panna Viral Video : मेडल की जगह मिली गालियाँ! खेल महोत्सव में भाजपा नेताओं ने खिलाड़ियों के साथ की ऐसी हरकत, आप भी देखें वीडियो
मध्य प्रदेश के पन्ना में सांसद खेल महोत्सव के दौरान भाजपा के दो नेताओं पर खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करने का आरोप लगा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण …

- सांसद खेल महोत्सव में भाजपा नेताओं और खिलाड़ियों के बीच विवाद, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के आरोप।
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया।
- खिलाड़ियों ने सीएम हेल्पलाइन में पक्षपात की शिकायत दर्ज कराई, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Panna Viral Video पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना में चल रहे सांसद खेल महोत्सव से एक बड़ा मामला सामने आया है। सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने आए खिलाड़ियों के साथ भाजपा के दो नेताओं द्वारा धक्का-मुक्की और गाली-गलौज किए जाने के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले में खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा करते हुए विरोध जताया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
खिलाड़ियों में भाजपा नेताओं के खिलाफ नाराजगी
Panna Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, सांसद खेल महोत्सव के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों के साथ भाजपा के दो नेताओं द्वारा धक्का-मुक्की और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगा। घटना के बाद बाहर से आए खिलाड़ियों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की शिकायत
Panna Viral Video फिलहाल आयोजन समिति की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद सांसद खेल महोत्सव की व्यवस्थाओं और अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, खिलाड़ियों ने सीएम हेल्पलाइन में खेल महोत्सव में पक्षपात को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है
https://www.youtube.com/watch?v=xr9hjwjvJ-g
इन्हें भी पढ़ें
- Chhattisgarh News: हथकड़ी नहीं, पहनाई जयमाला! थाने के अंदर ही पुलिस ने प्रेमियों की करा दी शादी, अनोखी प्रेम कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान
- Bilaspur GF-BF Viral video : आधी रात बीच सड़क पर ही शुरू हो गए सोना—बाबू, लोगों ने रिकॉर्ड किया एक्शन फिल्म, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना मध्य प्रदेश के पन्ना में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के दौरान हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Panna BJP Leaders Accused of Misbehavior with Players
पन्ना
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am